नमस्कार दोस्तों अगर आप लोगों का भी एक गूगल ऐडसेंस (Google Adsense) का अकाउंट है। आपने उस अकाउंट को अपने यूट्यूब या अपनी वेबसाइट से जोड़ कर रखा है तो यह जानकारी आपको जरूर सुननी चाहिए क्योंकि अब मोनेटाइजेशन पॉलिसी में कुछ बदलाव किए गए हैं।
अभी तक आप देखते होंगे कि जब आप अपना गूगल ऐडसेंस अकाउंट बनाते होंगे और उसे अपने यूट्यूब या अपने वेबसाइट से जुड़ते होंगे। उसके बाद जब आपको वहां पर अपना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने का ऑप्शन मिलता है जहां पर आपको अपने नाम का कोई एक भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त दस्तावेज लगाना पड़ता था और यह पहले कुछ 5 तरीकों में से आप कोई एक डॉक्यूमेंट लगा सकते थे।
- voter id
- passport
- driving licence
- pan card
- aadhar card
यह वह डॉक्यूमेंट है जिनको आप अभी तक अपने गूगल ऐडसेंस के खाते में लगा सकते थे इनमें से अगर आपके पास कोई भी एक डॉक्यूमेंट होता था तो उसे आप लगा सकते थे पर अब गूगल ऐडसेंस नहीं इनमें से दो डाक्यूमेंट्स को हटा दिया है।
जिसमें से आधार कार्ड तो पहले से ही हटा हुआ था और उसके बाद अब पैन कार्ड भी हटा दिया गया है।
कहने का मतलब है कि अब आपके पास सिर्फ तीन ही तरीके हैं जिससे आप अपना गूगल ऐडसेंस का वेरिफिकेशन कर सकते हैं।
- voter id card
- passport
- driving licence
अगर आपके पास इन तीनों डाक्यूमेंट्स में से कोई एक डॉक्यूमेंट है तो ही आप अपना गूगल ऐडसेंस का खाता बनाएं और इसमें से कोई भी एक डॉक्यूमेंट लगाएं।
सबसे पहले अगर हम वोटर आईडी कार्ड की बात करें तो यह भी सबके पास होता ही है पर उसी स्थान पर अगर पासपोर्ट की बात करें तो यह सब के पास नहीं होता है और इसकी ना ही आवश्यकता पड़ती है और आखरी होता है ड्राइविंग लाइसेंस यह आप आसानी से बनवा सकते हैं।
अब जितने भी लोग यूट्यूब पर काम कर रहे हैं या वेबसाइट पर काम कर रहे हैं उनको इस बात का ध्यान रखना है कि जब भी वह अपना गूगल ऐडसेंस का खाता बना है तो उनके पास उनके नाम का इनमें से कोई भी एक दस्तावेज जरूर होना चाहिए तभी वह अपना गूगल ऐडसेंस का खाता बना पाएंगे।
अभी तक जिन लोगों के गूगल ऐडसेंस के खाते बने हुए हैं उनको कोई दिक्कत नहीं है भले ही उन्होंने अपने गूगल ऐडसेंस को पैन कार्ड से जोड हो चाहे आधार कार्ड से उनके लिए कोई भी परेशानी अभी नहीं है।
जितने लोग नया खाता बनाएंगे उनके लिए ही यह नियम लागू रहेगा इसलिए इस बात का ध्यान रखें।
यह अपडेट नहीं यूट्यूब की तरफ से है और ना ही किसी वेबसाइट की तरफ से है यह अपडेट गूगल ऐडसेंस के नियमों में लागू की गई है इसका मतलब है कि गूगल ऐडसेंस की तरफ से यह अपडेट दी गई है।
अगर आपको इस गूगल ऐडसेंस से जुड़ी कोई भी परेशानी है समस्या है या कोई सवाल है तो उसे आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं।
अपना कीमती समय देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद